रांची(RANCHI) :सांसद डॉ दुबे झारखंड में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन के तौर पर झारखंड में भारत सरकार के संबंधित इस विभाग की योजनाओं का संचालन, लाभार्थियों को लाभ सहित पूरी योजनाओं की समीक्षा करेंगे व संसद की स्थायी समिति को रिपोर्ट करेंगे।
संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अवर सचिव अनिल कुमार ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी की
सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की नियुक्ति के बाद से उनके समर्थकों और पार्टी में खुशी का माहौल है, राज्य भर से समर्थक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
NEWSANP के लिए रांची से सौरभ की रिपोर्ट

