गोड्डा यात्रा के क्रम में धनबाद परिसदन में भारत सरकार केपूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जी का भव्य स्वागत किया गया…

गोड्डा यात्रा के क्रम में धनबाद परिसदन में भारत सरकार केपूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जी का भव्य स्वागत किया गया…


धनबाद(SINDRI):17 अगस्त को गोड्डा यात्रा के क्रम में धनबाद परिसदन में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जी को अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

मुंडा जी, जिन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री रहते हुए किसानों और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए और झारखंड राज्य के निर्माण तथा नेतृत्व में कई बार मुख्यमंत्री के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया, आज भी अपने सरल और आत्मीय व्यक्तित्व से सभी को प्रेरित करते हैं।

मुलाकात के दौरान संगठनात्मक मजबूती, जनसेवा और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुंडा जी का मार्गदर्शन ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला रहा। उनसे बातचीत के दौरान ऐसा अनुभव हुआ मानो यह मुलाकात लंबे अंतराल के बाद नहीं, बल्कि रोज़ की आत्मीय वार्ता का हिस्सा हो।

इस अवसर पर मनोज मिश्रा महामंत्री धनबाद जिला ग्रामीण,विजय सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष, सिंदरी), संजय सिंह (पूर्व अध्यक्ष, सिंदरी युवा मोर्चा) उपस्थित रहे। साथ ही धनबाद विधायक राज सिन्हा, धनबाद महानगर अध्यक्ष सरवन राय, नि-वर्तमान महापौर शेखर अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष शेखर सिंह, महानगर महामंत्री मानस प्रसून,महानगर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नित्यानंद मण्डल एवं अनेक कार्यकर्ताओं से भी आत्मीय संवाद हुआ।

झारखंड की राजनीति और संगठनात्मक जीवन में अर्जुन मुंडा जी का अनुभव और स्नेह हमेशा से प्रेरणा का आधार रहा है, जो आने वाले समय में जनहित के कार्यों को नई गति देगा।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *