पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित गोकुलपुर खेल मैदान मे चाँद भैरों क्लब के तत्वधान में तीन दिवसीय एनुअल फुटबॉल चैंपियनशिप का शानदार आगाज किया गया. कार्यक्रम मे बतौर चीफ गेस्ट शहर के चर्चित समाजसेवी लुत्फ़ल हक, सदर बीडीओ समीर अलफ्रेंड मुर्मू, खेल खुद पदाधिकारी राहुल कुमार, शहरकोल पंचायत के मुखिया विकास गोंड मौजूद थे.
सर्वप्रथम सभी अतिथियों का आदिवासी रीती रिवाज़ से स्वागत किया गया. इसके बाद सभी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया गया. अतिथियों ने फुटबॉल उछालकर खेल का सुभारम्भ किया. उद्घाटन मैच एफसी आतापुर साहेबगंज बनाम सोरेन स्टार महेशपुर के बीच खेला गया. एफसी आतापुर ने पेनल्टी शूट से विजयी हुए. वहीं दूसरा मैच एफसी इलेवन डायनामाइट पश्चिम बंगाल बनाम मिलन ब्रदर्स पूरबघर के बीच खेला गया. मिलन ब्रदर्स एक गोल से विजयी हुए.
NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट

