गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर मांगी 10 करोड़ की रंगदारी…

गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर मांगी 10 करोड़ की रंगदारी…

रांची(RANCHI): राजधानी रांची में व्यवसायियों को दहशत में डालने वाली बड़ी वारदात सामने आई है। एचबी रोड रुद्राक्ष ग्रीन अपार्टमेंट निवासी व्यवसायी कृष्ण गोपालका से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। यह रंगदारी धनबाद के वासेपुर निवासी चर्चित गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर मांगी गई।

व्यवसायी ने लालपुर थाना में प्रिंस खान और तीन अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर को उनके मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज आया। इसमें प्रिंस खान से जुड़ी आपराधिक घटनाओं के वीडियो और न्यूज क्लिप भेजी गईं। साथ ही वाट्सएप कॉल पर खुद को “प्रिंस खान दुबई से” बताते हुए 10 करोड़ रुपये की मांग की गई।

व्यवसायी ने नंबर ब्लॉक कर दिया, जिसके बाद 15 सितंबर को एक इंटरनेशनल नंबर से फिर धमकी भरा मैसेज आया। उसमें कहा गया कि ब्लॉक हटाओ और बात करो, वरना व्यवसायी और उनके बेटे को गोली मार दी जाएगी। धमकी के साथ आर्म्स से फायरिंग करते हुए वीडियो भी भेजा गया।

इसके बाद धमकी उनके बेटे के मोबाइल पर भी पहुंची। वीडियो मैसेज में बेटे का नाम लेकर कहा गया कि अपने पिता से नंबर अनब्लॉक करवाओ और 10 करोड़ रुपये दो, नहीं तो सीधे गोली मार देंगे।

इस घटना से परिवार दहशत में है। पुलिस का कहना है कि प्रिंस खान वर्तमान में फरार है और उसके दुबई भागने की जानकारी भी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *