गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, 7 मई को देशभर में…

गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, 7 मई को देशभर में…

दिल्ली(DELHI) : पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब भारत की धड़कनें तेज़ हैं और आंखों में आक्रोश है, ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। 7 मई को पूरे देश में नागरिक सुरक्षा (Civil Defence) के तहत मॉक ड्रिल कराई जायेगी, जिसमें युद्ध जैसी परिस्थितियों से निपटने की रिहर्सल होगी। सरकारी सूत्रों के हवाले से मीडिया में आई जानकारी के अनुसार इस मॉक ड्रिल में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजेंगे, आम लोग, छात्र-छात्राएं, कर्मचारी, सभी को सिखाया जायेगा कैसे खुद को सुरक्षित करें, ब्लैकआउट यानी बिजली बंद कर दी जायेगी ताकि दुश्मन को लक्ष्य न मिल सके, महत्वपूर्ण ठिकानों को छिपाने, सुरक्षा घेरा बढ़ाने और निकासी योजना को अपडेट कर उसका अभ्यास कराया जायेगा। ये आदेश ऐसे वक्त पर आये हैं जब भारत-पाक रिश्ते एक बार फिर तल्ख मोड़ पर हैं।

NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *