जुटे सभी समुदाय के लोग दिया भाईचारे का संदेश
धनबाद(DHANBAD): कतरास के गुहीबांध स्थित ड्रीम हॉल में बुधवार को प्रो अब्दुल फरहा द्वारा दावते इफ्तार का आयोजन किया गया. प्रोफेसर अब्दुल फराह ने कहा कि ऐसे आयोजन से भाईचारा बढ़ता है. प्रेस क्लब कतरास के महासचिव विनय वर्मा ने कहा कोई भी त्यौहार खुशी लेकर आता है. त्योहार आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए. ऐसे आयोजन से समाज में भाईचारे का संदेश जाता है.
मौके पर हरिप्रसाद अग्रवाल, मो शहाबुद्दीन,विनय सिंह, अशोक लाल, प्रभात मिश्रा, मुन्ना सिद्दीकी, जावेद रजा, आमिर खान, मो मुस्तकीम, मो सिराज, मो कैसर, मो अफसर उर्फ छोटू, अधिवक्ता तैयब अली, एनुल हक, प्राचार्य मो सिराज, मो हसन मास्टर, प्रो श्याम सुंदर शर्मा, उदय प्रताप सिंह उर्फ बच्चा बाबू, शौकत अली, शौकत खान, अमीर रईस, मो आलम,प्रेस क्लब कतरास के महासचिव विनय वर्मा आदि उपस्थित थे.
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

