
धनबाद(DHANBAD): गुरु नानक कॉलेज, धनबाद में शनिवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुरु नानक कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा एसजेएएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन एसजेएस ग्रेवाल ऑडिटोरियम, भुदा कैंपस, धनबाद में किया गया, जिसकी शुरुआत सुबह 10:30 बजे से हुई। शिविर में कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और लगभग 150 विद्यार्थियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई, नेत्र परीक्षण, हृदय जांच सहित कई स्वास्थ्य परीक्षण किए। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई।
वहीं, गुरु नानक कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और समय-समय पर जांच के महत्व को समझाना था। कॉलेज प्रशासन और एलुमनाई एसोसिएशन के सदस्यों ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

