गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाला गया भव्य नगर कीर्तन…

गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर निकाला गया भव्य नगर कीर्तन…

धनबाद(NIRSA): सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के आगमन दिवस के पूर्व संध्या पर कुमारधुबी बाजार स्थित गुरुद्वारा परिसर से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। सिखों के धर्मग्रंथ गुरु ग्रन्थ साहिब की अगुवाई में निकले इस नगर कीर्तन में सैकड़ों की संख्या में सिख श्रद्धालु उपस्थित हुए। नगर कीर्तन में श्रद्धालु सड़क पर झाड़ू लगाने के साथ साथ पुष्प वर्षा भी कर रहे थे। नगर कीर्तन कुमारधुबी बाजार,मैथन मोड़, शिवलीबाड़ी,ओवरब्रिज,नेहरू रोड होते हुए गुरुनानक मिशन स्कूल पहुँचा। नगर कीर्तन में सांसद ढुल्लू महतो,विधायक अरूप चटर्जी, जिप सदस्य गुलाम कुरैशी, प्रधान निर्मल सिंह,निरसा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुखदेव सिंह,मंजीत सिंह,सत्री सत्संग की दर्जनों की संख्या में महिलाएं व सैकड़ों की संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित थे। जमशेदपुर से आए बंदा सिंह बहादुर गतका टीम के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाया गया। जिप सदस्य गुलाम कुरैशी द्वारा नगर कीर्तन में शामिल लोगों को शिवलीबाड़ी चेकपोस्ट के समीप जलपान कराया गया। समाजसेवी आनंद गोराई द्वारा भी नगर कीर्तन में शामिल लोगों का चाय नाश्ता के साथ स्वागत किया गया। इसके अलावा और भी कई श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह चाय नाश्ते का प्रबंध किया गया..
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान निर्मल सिंह ने बताया कि गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आज कुमारधुबी बाजार गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला गया जो नगर भ्रमण करते हुए गुरु नानक मिशन स्कूल पहुंचेगा। स्कूल परिसर में भव्य दीवान सजाया गया जहां शब्द कीर्तन एवं गुरुबाणी का गायन किया गया। उसके उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच लंगर का प्रसाद वितरण किया गया।कहा कि रविवार को गुरुनानक मिशन स्कूल परिसर में प्रकाश पर्व मनाया जाएगा और लंगर का आयोजन भी किया जाएगा..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *