गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान…

गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान…

धनबाद(DHANBAD): गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के तहत विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों की सफाई की। उन्होंने झाड़ू लगाई, कचरा इकट्ठा किया और गंदगी हटाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाया।

इस अभियान में धनबाद नगर निगम और चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी सहयोग किया। बच्चों ने बताया कि ऐसे अभियान से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोग अपने आस-पास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित होंगे। विद्यार्थियों ने स्थानीय दुकानदारों से भी अपील की कि वे अपनी दुकानों के बाहर डस्टबिन रखें ताकि कचरा इधर-उधर न फैले और क्षेत्र की स्वच्छता बनी रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्राचार्य सुदीप ठाकुर, शिक्षक-शिक्षिकाएं, समाजसेवी अविनाशी सिंह और पूजा रत्नाकर भी मौजूद रहीं। सभी ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *