गुरु गोविंद सिंह जी के 359 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रभात फेरी का शुभारम्भ…

गुरु गोविंद सिंह जी के 359 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रभात फेरी का शुभारम्भ…

निरसा(NIRSA):सिखों के दसवें गुरु सर्वंशदानी गुरु गोविन्द सिंह जी के 359 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर शुक्रवार को सिख संगत द्वारा कुमारधुबी सिंह सभा गुरुद्वारा से प्रभातफेरी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी का स्वागत पुष्पवर्षा के साथ किया। प्रभात फेरी गुरुद्वारा से नगर भ्रमण एवं शबद कीर्तन करते हुए वापस गुरुद्वारा परिसर पहुंची जहां शबद कीर्तन के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र “बोले सो निहाल सत्श्रीकाल” “वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह” आदि जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो गया।
इस अवसर पर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी का 359 वां प्रकाश पर्व जो कि कुमारधुबी में 9 जनवरी को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। प्रकाश पर्व को मुख्य रखते हुए आज प्रभात फेरी का शुभारम्भ हुआ।

NEWSANP के लिए मनोज सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *