गुरुवार से धनबाद के अधिवक्ता करेंगे न्यायिक कार्यों का बहिष्कार,गेट के सामने बाउंड्रीवाल से है नाराजगी…

गुरुवार से धनबाद के अधिवक्ता करेंगे न्यायिक कार्यों का बहिष्कार,गेट के सामने बाउंड्रीवाल से है नाराजगी…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद बार एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के सभी अधिवक्ता कल यानी गुरुवार 28 जनवरी से अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे। यह फैसला पिछले दिनों सदर अस्पताल की बाउंड्री वॉल निर्माण कर वकीलों का मार्ग अवरुद्ध होने को लेकर उपजे विवाद और उसके बाद अधिवक्ताओं में फैले भारी आक्रोश के बाद लिया गया है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने बार कार्यालय से जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक तक आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उपायुक्त और सिविल सर्जन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोश मार्च के कारण मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आमजनोको भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आंदोलन के दौरान सदर अस्पताल का वह मुख्य द्वार भी टूट गया, जिसे कुछ दिन पहले बंद कर दिया गया था। अधिवक्ताओं ने साफ तौर पर ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे खुद को न्यायिक कार्यों से पूरी तरह अलग रखेंगे।

अधिवक्ताओं के इस फैसले का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। गुरुवार को जिन मामलों की सुनवाई तय है, उन सभी में पक्षकारों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। न्यायालयों में कामकाज ठप रहने से न्याय की आस लगाए आम नागरिकों की मुश्किलें और बढ़ने की आशंका है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *