धनबाद(DHANBAD): एक व दो अप्रैल को गुरुनानक कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेवक रिया गुप्ता संसद भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम विकसित भारत युवा संसद 2025 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर अपने विचार को सभी के सामने रखेंगी।
झारखंड युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से 27 व 28 मार्च को रांची ओल्ड विधानसभा धुर्वा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में चयनित गुरुनानक कॉलेज की दो छात्राओं रिया गुप्ता व श्रेया अग्रवाल ने राज्य के अन्य जिलों से आए 49 प्रतिभागियों संग अपनी बात रखी। रिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। राज्यस्तर की इस प्रतियोगिता में रांची नोडल से प्रथम स्थान, गिरिडीह नोडल से द्वितीय स्थान और बोकारो नोडल से तृतीय स्थान मिला। कॉलेज अध्यक्ष आरएस चहल, प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. दलजीत सिंह ने रिया के इस प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

