गुरुद्वारा के सामने बनी पीसीसी सड़क, बड़ी हादसे को कर रही आमंत्रित..मिट्टी कट कर गिर रही है तालाब में, जिससे सड़क हो गई है खोखली और टूटती जारही…

गुरुद्वारा के सामने बनी पीसीसी सड़क, बड़ी हादसे को कर रही आमंत्रित..मिट्टी कट कर गिर रही है तालाब में, जिससे सड़क हो गई है खोखली और टूटती जारही…

धनबाद(SINDRI): गुरुद्वारा के सामने बनी पी सी सी सड़क जानलेवा बन गया। यह पीसीसी सड़क रांगा माटी के कई आसपास विद्यालय एवं कई गांव को जोड़ती है। सिन्दरी अंचल वार्ड 55 में सिंदरी के गुरुद्वारा मोड़ से रांगा माटी को जोड़ने वाली सड़क जो पटेल नगर होते हुए तालाब के किनारे से पास होती है..

यह सड़क किसी बड़ी दुर्घटना को दावत देते दिखाई देती है। यह सड़क दिनों दिन जानलेवा होती जा रही है, इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों लोग पैदल या दुपहिया वाहनों से आना-जाना करते है। इस सड़क के एक किनारे तालाब और दुसरी ओर गड्ढे है। उपर से देखने पर सड़क दुरुस्त दिखाई पड़ती है लेकिन नीचे की ओर देखा जाए तो सड़क पर तालाब के किनारे की ओर से मिट्टी कट कर तालाब में जा चुका है और सड़क नीचे से खोखली नजर आती है। जो कई जगहों पर बीचोंबीच टूट गया है।वजन पड़ते ही टुटते हुए सीधे तालाब में गिरते जा रहा है एवं गीरेने के कागार में है..

पूर्व में महापौर चन्द्र शेखर अग्रवाल को पार्षद साहेब राम हेंब्रम ने, टूटते हुए पीसीसी सड़क को दिखाया था, जिसके बाद आश्वासन दिया गया कि जल्द ही बनाया जायेगा। कई समाचार पत्रों में रोड की समाचार प्रकाशित हुई थी। इसके साथ ही नगर आयुक्त को रोड से संबंधित ज्ञापन दिया गया था। जानकार सूत्रों से पता चला कि रोड की टेंडर निकाला गया , लेकिन रोड का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। नगर आयुक्त से अनुरोध है कि जल्द से जल्द इसपर ध्यान दें, वरना बड़े हादसा का शिकार कोई भी हो सकता है..

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *