रांची(RANCHI):झारखंड पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुमला में जेजेएमपी के तीन उग्रवादी एनकाउंटर में मारे गए हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मारे गए नक्सलियों में 5 लाख का इनामी छोटू भी शामिल हैं. घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि गुमला के बिशनपुर थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुआ है, जिसमें तीनों उग्रवादी मारे गए हैं.
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट
