गुमला (GUMLA): गुमला जिला के पालकोट प्रखंड में आसमानी बिजली का कहर देखने को मिला. पालकोट प्रखंड के बिलिंगबीरा पंचायत स्थित पीढ़ाचट्टान गांव में शुक्रवार की शाम 4:00 बजे आसमानी बिजली गिरी है. जिसकी चपेट में चार बच्चे आ गए. चपेट में आने वालों की पहचान सोमराज राम, राहुल राम, सुनील राम, बिंदेश्वर राम के रूप में हुई. इनमें से दो बच्चे सोमराज राम और राहुल राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दो का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट में चल रहा है.
NEWSANP के लिए गुमला से ब्यूरो रिपोर्ट

