झरिया(JHARIA): गुप्त सूचना के अधार पर घनुडीह घटाल पट्टी स्थित बुधवार की देर रात्री में घनुडीह ओपी प्रभारी सोनू कुमार अपने सह दलबल एवं सीआईएसएफ के अधिकारी ने संयुक्त रूप से छापामारी कर लगभग 70 टन अवैध कोयला जप्त किया..
वही घटना की जानकारी मिलते ही झरिया अंचलाधिकारी मनोज कुमार भी मौके पर पहुंच अवैध कोयला की जांच पड़ताल कर बीसीसीएल प्रबंधन को सूचना देते हुए क्षेत्रीय थाना को जपती सूची बनाकर मामला दर्ज करने के आदेश दिया। इधर छापामारी की घटना की भनक लगते ही कोयला चोर रात में अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। जबकि जप्त किया गया कोयला को ओपी प्रभारी सोनू कुमार जपती सूची बनाकर बीसीसीएल प्रबंधन को सौंपा दिया..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

