गुड न्यूज़: जरेडा का तोहफा ; बेलगड़िया टाउनशिप निवासियों को मिलेगा मालिकाना हक!

गुड न्यूज़: जरेडा का तोहफा ; बेलगड़िया टाउनशिप निवासियों को मिलेगा मालिकाना हक!

धनबाद(DHANBAD): झरिया अग्नि प्रभावित क्षेत्र के बेलगड़िया टाउनशिप में प्रभावित परिवारों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें भी मकान का मालिकाना हक मिलेगा।बीसीसीएल फंक्शनल डायरेक्टर की हुए 19 नवंबर की बैठक में बेलगड़िया मौजा की 378.39 एकड़ जमीन झरिया पुनर्वास व विकास प्राधिकार को लीज पर देने की मंजूरी दी है। इसके बाद अब विस्थापितों को मिलने वाली सुविधा में बढ़ोतरी होगी।
लीज पर जमीन नहीं मिलने का कारण कई तरह की कार्य की गति नहीं मिल रही थी। बीसीसीएल बोर्ड आफ डायरेक्टर ने भी इसकी मंजूरी दे दी है। कोयला मंत्रालय की ओर से पहले ही इस पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
बुधवार को बोर्ड सचिवालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया। इससे पहले चरण के 13301 विस्थापितों को बेलगड़िया में बने आवास का 99 साल के मालिकाना हक मिलेगा। इसको लेकर नियम भी तय किए गए है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *