चक्रधरपुर(DHANBAD): चक्रधरपुर थाना अंतर्गत ग्राम गुडासाई में पुलिस द्वारा एक्साइज विभाग के सहयोग से बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे लगभग 2500 किलोग्राम जावा महुवा को मौके पर ही नष्ट किया गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
NEWSANP के लिए धनबाद से अमित चौहान की रिपोर्ट

