गिरिडीह MP चंद्रप्रकाश चौधरी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर आजसू का रणधीर वर्मा चौक पर धरना…

गिरिडीह MP चंद्रप्रकाश चौधरी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर आजसू का रणधीर वर्मा चौक पर धरना…

धनबाद(DHANBAD): पिछले दिनों बाघमारा के मधुबन थाना अंतर्गत बाघमारा में गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के कार्यालय में की गई आगजनी,बाघमारा एसडीपीओ पीके सिंह पर हमला एवं सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी पर दर्ज मुकदमा के विरोध में सोमवार को आजसू पार्टी ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया.

धरनार्थियों ने हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए रैयतों विस्थापितों के जमीन पर बीसीसीएल के गुंडों द्वारा जमीन कब्जा बंद करो, आउटसोर्सिंग कंपनी को ब्लैक लिस्ट करो,रैयत विस्थापित पर झूठा मुकदमा बंद करो सांसद के आवासीय कार्यालय को जलाने वाले दोषी कारू यादव को अविलम्ब गिरफ्तार करने की मांग की गई.

आजसू पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष महतो ने कहा कि सांसद पर दर्ज किया गया मुकदमा झूठा है अगर मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है तो आंदोलन और तीव्र किया जायेगा.

आजसू नेता पप्पू सिंह ने कहा कि आज आजसू पार्टी सड़क पर उतरकर धरना दे रही है मांगे अगर नहीं मानी गई तो सदन तक की लड़ाई आजसू पार्टी लड़ेगी.

NEWS ANP के लिए विवेक की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *