गिरिडीह पुलिस का बड़ा खुलासा सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार अपराधी को किया गिरफ्तार….

गिरिडीह पुलिस का बड़ा खुलासा सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार अपराधी को किया गिरफ्तार….

गिरिडीह(GIRIDIH):दिनांक 25 जनवरी 2026 की रात्रि में हरलाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत जतरा मेला देखने गई दो नाबालिक बच्चियों के साथ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना कार्य किया गया था। जिसके आलोक में खुखरा हरलाडीह थाना कांड संख्या 2/ 26 दिनांक 26.1.2026 धारा 70 ब(2)/(3) बीएस एवं 6 ऑब्लिक 10 पोक्सो एक्ट दर्ज किया गया।
कांड के त्वरित उद्वेदन हेतु पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी गिरिडीह के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल एसआईटी का गठन किया गया। साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर स्वान दस्ता, विधि विज्ञान प्रयोगशाला रांची एवं तकनीकी टीम को घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित करने हेतु प्रतिनयुक्ति किया गया।।

विशेष अनुसंधान दल एसआईटी के द्वारा मानवीय एवं तकनीकी सहायता से इस कांड का साक्ष्य अनुसार उद्वेदन करते हुए उक्त दोनों नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने में संयुक्त कर अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई एवं चार विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणी:-

  1. राजेश मुर्मू उम्र 26 वर्ष पिता मोहन मुर्मू
  2. रवि लाल टुडू उम्र 23 वर्ष पिता नासिर टुडू दोनों ग्राम मंजुलड़ी थाना हरलाडीह ओपी खुखरा जिला गिरिडीह
  3. संजय टुडू उम्र करीब 21 वर्ष पिता सुखदेव टुडू
  4. सोहन टुडू उम्र 23 वर्ष पिता जयराम टुडू दोनों ग्राम माछीयारा,थाना मनियाडीह, जिला धनबाद।
    इस घटना में बरामदगी एक अभियुक्त का जींस पैंट तथा सात मोबाइल पाया गया।

NEWSANP के लिए अमित चौहान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *