गिरिडीह के होटल “कलशधाम” में प्रशासन की छापेमारी, 12 युवा जोड़े रंगे हाथों पकड़े गए..पुलिस जांच में जुटी…

गिरिडीह के होटल “कलशधाम” में प्रशासन की छापेमारी, 12 युवा जोड़े रंगे हाथों पकड़े गए..पुलिस जांच में जुटी…

गिरिडीह(GIRIDIH ): बगोदर–सरिया रोड स्थित चर्चित होटल कलश धाम में आज प्रशासन ने छापेमारी कर 12 युवा जोड़े (लड़के–लड़कियां) को रंगे हाथों पकड़ा। इसके बाद होटल को तत्काल सील कर दिया गया…

जानकारी के अनुसार, यह होटल लंबे समय से अनैतिक कार्यों के लिए विवादों में रहा है। यहां कमरे आसानी से उपलब्ध कराए जाते थे और होटल परिसर में शराब पीने के लिए विशेष केबिन की भी व्यवस्था थी। गंभीर बात यह है कि होटल से मात्र 10 मीटर की दूरी पर स्कूल और बी.एड कॉलेज स्थित हैं, बावजूद इसके प्रशासन को लंबे समय तक भनक नहीं लगी।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि होटल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यह जांच की जा रही है कि इतने दिनों तक इस तरह की गतिविधियों पर नजर क्यों नहीं रखी गई। घटना प्रशासन और समाज के लिए चेतावनी भी है कि शैक्षणिक संस्थानों के पास ऐसे होटल खुलेआम कानून की अवहेलना नहीं कर सकते…

NEWSANP के लिए गिरिडीह से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *