
झरिया(JHARIA): गायत्री शक्तिपीठ बस्ताकोला के सभागार में आयोजित गोष्ठी में ज्योति कलश रथ यात्रा और अखिल विश्व गायत्री परिवार की पहल पर माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी समारोह वर्ष 2026 के आयोजन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
जन्म शताब्दी वर्ष समारोह 2026: माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी को 100 वर्ष होने पर होने वाले समारोह के लिए प्रत्येक 9 प्रखंड से प्रखंड प्रभारी गण को विशेष कार्यभार सौंपा गया।
- शक्ति कलश आगमन: शांतिकुंज से पधारे वरिष्ठ प्रतिनिधि गण, प्राणवान कार्यकर्ता गोष्ठी में आयोजित शक्ति कलश आगमन एवं प्रत्येक प्रखंड में शक्ति कलश की यात्रा कैसे हो उस पर योजनावध सभी को बताया गया।
इस दौरान विचार क्रांति अभियान गुरुदेव के विचार क्रांति साहित्य पर, अखंड ज्योति पाक्षिक, युग निर्माण पत्रिका पर विशेष पाठक ज्यादा से ज्यादा बनाने की अपील की।
वही सम्मान समारोह में चासनाला यज्ञ समिति एवं युवा मंडल, महिला मंडल को शांतिकुंज से पधारे प्रतिनिधि द्वारा सम्मानित किया गया। - गुरुदेव की विचार क्रांति मशाल: गुरुदेव की विचार क्रांति मशाल को सभी ने समझा, कि मशाल गुरुदेव क्यों प्रज्वलित किए।
- दीप प्रज्ज्वलन: गोष्ठी की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई और शांति पाठ के साथ समापन हुआ।
शांतिकुंज प्रतिनिधियों के नाम
कमल कान्त मंडल उप जोन समन्वय प्रसेन्न सिंह,संतोष संगम जी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

