गायत्री ज्ञान मन्दिर सिंदरी में होली मिलन समारोह एवं होलिका दहन काफी धूम धाम से मनाया गया…

गायत्री ज्ञान मन्दिर सिंदरी में होली मिलन समारोह एवं होलिका दहन काफी धूम धाम से मनाया गया…

धनबाद(SINDRI):गायत्री ज्ञान मंदिर सिंदरी के प्रांगण में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत साप्ताहिक (गुरुवार) दीपयज्ञ के साथ हुआ। समस्त गायत्रीी परिवार के परिजनों और युवा भाईयों-बहनो ने होलिका दहन के पावन अवसर पर फगुआ गीत गाते हुए ढोलक की थाप पर झूमते गाते थिरक उठें। होलिका दहन करते हुए समस्त गायत्री परिवार के परिजनों ने स्वस्थ समाज, स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के उद्देश्य से जयघोष किया। इसके साथ ही गायत्री महामंत्र मंत्रोच्चारण करते हुए उपस्थित भाई बहन एवं बच्चों ने होलिका दहन,अग्नि देवता को ध्यान कर सभी भक्तों ने हर्षोल्लास से परिक्रमा करते हुए होलिका दहन किया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *