गायत्री ज्ञान मन्दिर सिंदरी के प्रांगण में बसंत पंचमी पर्व एवं गुरुदेव के अध्यात्मिक जन्म दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम एवं पूजा अर्चना किया गया…

गायत्री ज्ञान मन्दिर सिंदरी के प्रांगण में बसंत पंचमी पर्व एवं गुरुदेव के अध्यात्मिक जन्म दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम एवं पूजा अर्चना किया गया…

धनबाद(SINDRI): गायत्री ज्ञान मंदिर सिन्दरी के प्रांगण में बसंत पंचमी पर्व एवं गुरुदेव के अध्यात्मिक जन्म दिवस के शुभ अवसर पर हरेक साल के भांति आज दिनांक – 02 फरवरी 2025 रविवार को गायत्री ज्ञान मंदिर सिन्दरी के प्रांगण में प्रातः 10 बजे से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विद्या की देवी मां गायत्री मां सरस्वती की पूजा अर्चना , हवन यज्ञ पूजा शुरू किया गया।

इसके साथ ही भक्तिमय मय वातावरण में विद्यारंभ संस्कार,बहनों द्वारा भजन गीत संगीत एवं कर्मठ कार्यकर्ता को गायत्री मंत्र पट्टी पहना कर ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। पूजा अर्चना आरती के बाद, सभी को महाभोग प्रसाद वितरण किया गया। संध्या छः बजे से भक्तिमय मय वातावरण में मौजूद भाई बहनों ने गीत संगीत किया, पंडित जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर पूजा-अर्चना तत्पश्चात हजारों दीपक जलाकर दीप यज्ञकर्म सम्पन्न हुआ।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *