गाँधी रोड में छठ व्रतियों के बीच साड़ी नारियल कद्दू का वितरण…

गाँधी रोड में छठ व्रतियों के बीच साड़ी नारियल कद्दू का वितरण…

धनबाद(DHANBAD): लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार को नहाय – खाय से शुरू होने जा रहा है. छठ व्रतियों की मदद के लिए गाँधी रोड में देव सेना समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह युवा संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक के द्वारा व्रत रखने वाली सैकड़ों व्रतियों के बीच कद्दू, साड़ी, नारियल, गेहूं आदि पूजा सामग्री और अन्य आवश्यक चीजें वितरित कीं गई.

इस अवसर पर कुम्भनाथ सिंह ने कहा कि मानव सेवा से बढ़ कर कोई सेवा नहीं है, अगर भगवान आपको कुछ देने लायक बनाया है तो कुछ दान पुण्य करना चाहिए. यही सेवा आपके साथ जायेगा.दिलीप सिंह ने कहा कि छठी मईया के कृपा से ही यह पुनीत कार्य करने का मौका मिलता हैं।

छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है, इसमें व्रतियों की सेवा करना महापुण्य है. समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह एवं दिलीप सिंह के इस नेक कार्य में किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष छमछम देवी, प्रदेश सचिव श्वेता किन्नर ने भी अपना योगदान दिया. छमछम देवी ने कहा कि व्रतीयों के बीच पूजन सामग्री वितरण करने उन्हें थोड़ी मदद पहुंचाने का प्रयास किया गया है.छठ महापर्व में स्वच्छता का खास ध्यान रखा जाता है.छठी मईया से समस्त कोयलांचल वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना करते हैं.

कार्यक्रम में समाज सेवी कुंभनाथ सिंह ,युवा संघर्ष मोर्चा केंद्रीय संयोजक दिलीप सिंह,किन्नर समाज के प्रदेश अध्यक्ष छम छम माता,प्रदेश सचिव श्वेता किन्नर के अलावे ललिता चौहान , पिंकी गुप्ता , सोनी सिंह सरदार, प्रमोद सिंह महंत, डॉक्टर ज्ञानचंद यादव, राधा देवी ,रामानंद सिंह, कमलेश सिंह , टिंकू साव, रोमी सरदार , अखिलेश सिंह , लखन रवानी, कृष्णा सिंह , रणजीत सिंह ,हलचल सिंह ,अभिषेक सिंह, फंटूश आदि शामिल थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *