गर्मी तपाने के लिए तैयार, जारी हो गया लू का अलर्ट…

गर्मी तपाने के लिए तैयार, जारी हो गया लू का अलर्ट…

लू का असर इन राज्यों में होगा..दक्षिणी राज्यों में बारिश से राहत

रांची(RANCHI): अप्रैल की शुरुआत होते ही गर्मी ने जोर पकड़ लिया है, और आने वाले दिनों में यह और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। 7 और 8 अप्रैल के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जारी अलर्ट के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी दी गई है।

लू का असर इन राज्यों में होगा
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए 8 अप्रैल तक हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है, जहां तापमान 40-42 डिग्री तक रहेगा। इसके अलावा 5 से 9 अप्रैल तक सौराष्ट्र, कच्छ, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, पश्चिमी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी लू चलने की संभावना है।

दक्षिणी राज्यों में बारिश से राहत
वहीं दक्षिणी राज्यों में बारिश का अनुमान है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में शनिवार को मध्यम बारिश होने की संभावना है, और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 6 से 10 अप्रैल तक इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में भी गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। वहीं महाराष्ट्र में भी मौसम में बदलाव हो सकता है और असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि गर्मी से बचने के लिए पानी का सेवन अधिक करें, हल्के कपड़े पहनें, और लू से बचने के उपाय करें।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *