गरीबों को ठंड से बचाने के लिए भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण की…

गरीबों को ठंड से बचाने के लिए भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण की…

धनबाद(SINDRI): शीतलहरी और सर्द हवाओं से कड़कती ठंड में खुले आसमान में सड़क किनारे सोने वाले वृद्ध,असहाय और गरीबों के बीच कंबल का वितरण किए गए।गुरुवार को सिंदरी साईं मंदिर के सामने प्रर्जन्य बी एड़ कॉलेज बलियापुर की तरफ से विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी द्वारा समाज सेवी कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में तारा देवी के साथ पर्जन्य बी एड़ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर स्मृति नागी , कॉलेज के अध्यापक एवं छात्रों ने सक्रिय भूमिका निभाई..

इस दौरान तारा देवी ने कहा कि क्षेत्र के वैसे लोग जो लाचार,बेबस व गरीब होने के कारण कड़के की ठंड में किसी तरह अपना जीवन गुजर -बसर कर रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर कंबल वितरण किए गए तथा उनके साथ आए बच्चों के बीच बिस्किट बांटें गए। साथ ही उन्होंने कहा कि कंबल वितरण कार्यक्रम में बी एड़ कॉलेज के बच्चों को लाकर उन्हें उनके सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी को समझाना था। बच्चों ने भी वितरण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया..

NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *