धनबाद(DHANBAD):शहर के अनिक चौक स्थित गया फुल अंडरपास लोगों के लिए सिर दर्द बन गया है। लगातार हो रही खारिश ने सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। बारिश के कारण गया पुल के नीचे सड़क बह गई है। पुल के नीचे 20 मीटर का क्षेत्र काफी खतरनाक हो गया है। पुल के नीचे ही 50 से अधिक गड्ढे निकल आए हैं। इस गड्डों ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। स्थिति यह हो गई है कि बैंकमोड़ से गया पुल की दूरी 500 मीटर के आम्हास है, लेकिन इसे तय करने में लोगों को 30 से 45 मिनट का समय लग रहा है। वाहन रंगते हुए फूल तक पहुंच रहे हैं। सुबह 9 बजे से ही जाम लगने लगता है। यह सिलस्मिता रात 8 बजे तक जारी रहता है। इसी समय स्कूलों की छुट्टी होती है। स्कूल बसे भी जाम में फंस जाती हैं। स्कूली बच्चों को घर पहुंचने में काफी विलंब होता है। यही स्थिति स्कूल जाने के समय भी होता है।
गया पूल अंडरपास की स्थिति और नए अंडरपास के निर्माण के लिए बुधवार को जीटा महासचिव राजीव शर्मा ने उपायुक्त को पत्र लिखा व इस समस्या के समाधान की अपील की है। उत्तर और दक्षिणी क्षेत्र के लाखों नागरिकों हजारों व्यापारिक प्रतिष्ठान, परिवहन हेतु बसें, टेम्पो, टोटो, स्कूल बसें, एम्बुलेंस आदि आपातकालीन सेवाओं हेतु व्यस्ततम मार्ग है। पूजा टॉकीज मोड़ से गया पुल पार करने और बैंक मोड़ से आने वाले वाहनों को सिर्फ 500 मीटर चलने में 30-45 मिनट का समय लग जा रहा है। इस स्थिति का प्रतिकूल प्रभाव स्थानीय व्यापार, औद्योगिक आपूर्ति व्यवस्था, और नागरिकों की दैनिक गतिविधियों पर पड़ रहा है।
शुक्रवार तक गड्डे भरवाए प्रशासन, नहीं तो खुद भरेंगे: ढुल्लू
सांसद ढुल्लू महतो ने गया पुल पर लग रहे जाम का निदान करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है। उन्होंने बुधवार को बताया कि गया पुल के नीचे सड़क काफी खराब हो गई है। दर्जनों गड्ढे बन गए हैं जिस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया है कि जब तक सड़क की मरम्मत नहीं होती है तब तक गड्ढे की भरवाने को व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि शुक्रवार तक जिला प्रशासन ने गड्ढे को नहीं भरवाया तो शनिवार को स्वयं जन सहयोग से श्रमदान कर गड्ढे को भरेंगे।
निदान न निकला तो करेंगे क्रमबद्ध आंदोलन: चैंबर
बैंकमोड़ चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र अरोड़ा ने गया पुल के मुद्दे पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि जनता अस्त है, हर दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। अफसर से नेता तक इसी रास्ते में आना-जाना कर रहे हैं, लेकिन इनकी सेहत पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्रमबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
कल दो घंटा गया पुल जाम करेंगे विभिन्न संगठन
गया पुल के नीचे गड्डों की भरमार से पूजा टॉकीज से बैंकमोड़ ओवरब्रिज जाम रह रहा है। इससे लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जर्जी सड़क की मरम्मत के लिए शुक्रवार को दो घंटे गया पुल जाम करने का आह्वान किया गया है। मैं हूं धनबाद संस्था की पूजा रत्नाकर ने कहा कि शुक्रवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक गया पुल जाम रखने की अपील की गई है। सोमवार को सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जाएगा। पुल के नीचे गों से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

