गया का नाम बदला, 69 अहम प्रस्ताव पास…

गया का नाम बदला, 69 अहम प्रस्ताव पास…

बिहार(BIHAR):बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंत्रिपरिषद ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में 69 प्रस्तावों पर सहमति दी। इनमें से 68वां प्रस्ताव पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की जयंती पर राजकीय समारोह आयोजित करने का था, जबकि 69वां प्रस्ताव गया जिले का नाम बदलकर ‘गयाजी’ करने का था।

गया जिले का नाम अब ‘गयाजी’ के रूप में आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी। इसके साथ ही, सुशील कुमार मोदी की जयंती 5 जनवरी को राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी।

DA में 2% की बढ़ोतरी
कैबिनेट ने राज्यकर्मियों के लिए सातवें केंद्रीय वेतनमान के अनुसार वेतन या पेंशन पाने वालों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी का निर्णय भी लिया है।

शहीदों के परिजनों को 50 लाख अनुग्रह अनुदान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों के परिजनों को 50 लाख रुपए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। यह राशि सशस्त्र सेनाओं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शहीद कर्मियों के निकटतम आश्रितों को दी जाएगी।

आयुर्वेदिक डिग्री की मान्यता
नीतीश कुमार की कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग के एक प्रस्ताव को भी मंजूरी दी, जिसके तहत सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के आलोक में 47 ग्रेजुएट इन आयुर्वेदिक मेडिसीन एंड सर्जरी डिग्री धारक अभ्यर्थियों की डिग्री को मान्यता दी गई है। इन अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *