गणेश चतुर्थी पर झरिया और सिंदरी में भव्य पूजा आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

गणेश चतुर्थी पर झरिया और सिंदरी में भव्य पूजा आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

झरिया(DHANBAD):आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर धनबाद जिले के झरिया स्थित डिगवाडीह 10 नंबर और सिंदरी के टीओपी मैदान में गणेश पूजा का भव्य शुभारंभ हुआ। पूजा का प्रारंभ विधिवत प्रथम पूजन और अर्चन के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

डिगवाडीह गणेश पूजा समिति द्वारा बताया गया कि इस पूजा का आयोजन पिछले 37 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस अवसर पर सुंदर और भव्य पंडाल के साथ-साथ मेले का आयोजन भी किया गया है, जिसमें झूले, खान-पान की दुकानें और सांस्कृतिक गतिविधियाँ शामिल हैं। यह मेला पूरे धनबाद जिले में प्रसिद्ध है और यहां 15 दिनों तक भारी भीड़ उमड़ती है। आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों, समिति सदस्यों और पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होता है।

वहीं, सिंदरी के टीओपी मैदान में आयोजित पूजा पिछले 15 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। यह आयोजन अब स्थानीय आस्था और परंपरा का केंद्र बन चुका है। श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से 11 किलो का विशाल लड्डू गणपति बप्पा को अर्पित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की बैठक एवं संगठन विस्तार

इसी बीच जामाडोबा आजाद नगर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल धनबाद महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का नेतृत्व अमलेश कुमार ने किया, जिसमें जामाडोबा गणेश पूजा समिति के कई सदस्यों को बजरंग दल से जोड़ा गया। इस अवसर पर विहिप का स्थापना दिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं:

  • मुकेश पावसन – अध्यक्ष
  • विक्की जी – उपाध्यक्ष
  • भीम यादव – संयोजक
  • ऋषि रावत – सह-संयोजक
  • सौरव विद्यार्थी – प्रमुख
  • निखिल – गौरक्षा प्रमुख
  • कुणाल – सहमंत्री
  • दीपक – सत्संग प्रमुख
  • सनी – बालो

NEWSANP के लिए धनबाद से भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *