धनबाद/बोकारो(DHANBAD/BOKARO): बालीडीह गोस्वामी टोला हरिमन्दिर के प्रांगण में खोरठा साहित्य के मुख्य स्तंभ स्व.जनार्दन गोस्वामीग “ब्यथित्” जी की 89 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर खोरठा पत्रिका “सहिया” की ओर से कुल अठारह क्षेत्रीय कलाकारों को शाॅल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्व.जनार्दन गोस्वामी “ब्यथित्” साहित्य कला सम्मान क्षेत्र के मशहूर बांसुरी वादक विभिषण गोस्वामी जी को दिया गया..
इस अवसर पर उन्हें शाॅल, श्रीफल, बुके, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो तथा नगद 501/- रुपये देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खरसावां शहीद एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि एक मिनट का मौन रखकर किया गया तत्पश्चात स्वस्ति वाचन, गणेश वंदना, सरस्वती स्तुति तथा शिव तांडव नटराज स्तुति की गई…
इसके बाद दीप प्रज्वलित कर तथा ब्यथित् जी पर पुष्प चढ़ा श्रद्धांजलि अर्पित की ग गई।इसके बाद खोरठा वरिष्ठ कहानीकार एवं साहित्यकार पंचम महतो जी ने स्व. जनार्दन गोस्वामी “ब्यथित्”जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर निरंजन पांडेजी, बिंदेश्वरी पांडे हॅंसमुख जी, अनिल पांडे जी, वरिष्ठ कलाकार ज्योति लाल गोस्वामी जी, प्रभाकर गोस्वामी जी तथा रघुसिंह जी ने अपनी प्रस्तुति दी..
सम्मान पाने वाले कलाकारों में निरंजन पांडे जी, श्याम गोस्वामी जी, हरिचरण गोस्वामी जी ज्योतिलाल गोस्वामी जी, रोहण गोस्वामी जी, दुःखु गोस्वामी “ब्यास” जी, दीप नारायण गोस्वामी जी नंदलाल गोस्वामी जी, बुलेट तुरी जी, फणीभूषण तंतुबाय जी, मनोज सिंह जी, अनिल पांडे जी, रामाधार गोस्वामी जी, बुधु केवट जी, हरेक नाथ गोस्वामी जी, जितलाल गोस्वामी जी तथा प्रभाकर गोस्वामी जी शामिल थे। संचालन खोरठा पत्रिका के सम्पादक अनिल कुमार गोस्वामी जी ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मी नारायण गोस्वामी जी ने की। पूरे कार्यक्रम की देखरेख, साज व्यवस्था, मंच व्यवस्था और संयोजन किया मंदिर समिति सचिव रंजीत गोस्वामी जी ने। इधर ” विनय तिवारी खोरठा विकास एवं शोध केंद्र ” के द्वारा बेला भवन परिवार की ओर से भी स्व जनार्दन गोस्वामी ब्यथित जी की 89 वीं पुण्यतिथि मनाई गई…
इस अवर पर झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर साहित्यकार गीतकार विनय तिवारी ने कहा कि झारखण्डी भाषा साहित्य में जनार्दन गोस्वामी ब्यथित जी का अहम योगदान रहा है, खोरठा साहित्य को इन्होंने अपनी लेखनी से और समृद्ध किया। करोड़ों लोगों की मातृभाषा खोरठा के सम्मान के लिए आजीवन संघर्ष किया। मौके पर समाजसेवी कृष्ण कुमार तिवारी, उत्तम तिवारी, गौतम तिवारी, प्रियतम कुमार पप्पू, युवा नेता रूपेश तिवारी, टाइगर अमन चौबे, इत्यादि लोग मौजूद थे…
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

