खैरखाबाद में सड़क हादसा, बाइक सवार तीन को मारी टक्कर, तीनों घायल, एक की हालत गंभीर…

खैरखाबाद में सड़क हादसा, बाइक सवार तीन को मारी टक्कर, तीनों घायल, एक की हालत गंभीर…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरखाबाद में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक पर सवार होकर आरएस मोड़ रतनपुर से बरवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खैरखाबाद के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को उठाकर अस्पताल भेजने में मदद की।

घायलों में अशोक मरांडी के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं रेशमा हसदा के पैर में गंभीर चोट लगी है और राम बास्की भी इस हादसे में घायल हुए हैं। तीनों को तत्काल इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि तीनों घायल जीरा मुरी राशि टोला के रहने वाले हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *