प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी 4 मई को करेंगें उद्घघाटन
बिहार(BIHAR):
भारत की प्रतिष्ठित खेलो इंडिया युथ गेम्स -2025 का आयोजन 4 से 15 मई तक किया जाएगा जिसमें 28 खेलों का आयोजन बिहार राज्य के पटना, राजगीर, गया, भागलपुर वा बेगूसराय शहरों मे किया जाएगा.
4 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलो इंडिया युथ गेम्स का विधिवत उद्घघाटन करेंगें.
स्वदेशी सिख मार्शल आर्ट गतका मे झारखंड राज्य से 10 खिलाड़ी 2 कोच वा 1 मैनेजर झारखंड सरकार की अगुवाई मे सम्मिलित होगें.जिसमे तीन खिलाड़ी धनबाद के प्रतिष्ठित विधालय राजकमल स.वि.मंदिर के छात्र हैं जो इस प्रकार है –
1) पलक परमा
2) रणवीर ठाकुर
3) मिनमय दास
कोच – पप्पू कुमार
ज्ञात रहे गत वर्ष संगरूर पंजाब मे आयोजित राष्ट्रीय गतका चैम्पियनशिप मे शानदार प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन खेलो इंडिया युथ गेम्स के लिए किया गया है.
विधालय के 2 भैया , 1 बहन वा प्रशिक्षक के इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता मे चयनित होने पर विधालय समिती, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा,उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या लीला सिंह ने बधाई वा शुभकामनांए दी हैं.
गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड की टीम पप्पू कुमार, राजीव कुमार सिंह वा विद्या के नेतृत्व मे शनिवार को प्रात: धनबाद सासाराम इंटरसिटी से प्रस्थान करेगी . गतका का आयोजन 3 से 8 मई तक बोधगया मे होना है.
NEWSANP के लिए बिहार से रिपोर्ट

