
धनबाद(DHANBAD):भारत सरकार की महत्वाकांक्षी खेल योजना खेलो इंडिया युथ गेम्स– बिहार 2025 मे गतका एशोसियेशन ऑफ झारखंड के गतकाबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इभेंट मे स्वर्ण व कांस्य पदक जीत कर इतिहास बनाया.
इसकी जानकारी देते हुए राजकमल स.वि.मंदिर के शारीरिक आचार्य वा गतका प्रशिक्षक पप्पू कुमार ने बताया की बिहार के बोधगया मे 3 से 8 मई तक आयोजित गतका चैम्पियनशिप के टीम इभेंट मे राजकमल स.वि. मंदिर के कक्षा बारहवीं के भैया रणवीर ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत कर राज्य का मान बढाया.रणवीर ठाकुर ने मध्य प्रदेश वा छत्तीसगढ के खिलाड़ीयों को हराया. सेमीफाइनल मे पंजाब से झारखंड की टीम हार गई.
ज्ञात रहे पुरे देश से 16 चयनित राज्य के खिलाड़ी ही खेलो इंडिया मे भाग लेते हैं.
रणवीर ठाकुर को झारखंड सरकार के खेल निती के अंतर्गत नगद राशि सम्मान प्राप्त होने की सम्भावना है.
राजकमल स.वि.मंदिर के भैया द्रारा देश की प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता मे पदक जितने पर विधालय परिवार मे हर्ष का माहौल है राजकमल स.वि.मंदिर की प्रबंध कार्यकारिणी, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा,उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या लीला सिंह, प्रभारी कमल नयन, पार्थ् सारथी सरकार ने खिलाड़ी वा कोच को बधाई देते हुए रणवीर ठाकुर के उज्जवल भविष्य की कामना की है.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

