खेत में मिली अधजली लाश, किसने की ईश्वर तुरी की बेरहमी से हत्या ?

खेत में मिली अधजली लाश, किसने की ईश्वर तुरी की बेरहमी से हत्या ?

बेरमो(BERMO): एक इंसान भला इतना बेरहम हो सकता है, जो इतनी बेरहमी से नृशस तरीके से किसी की भला हत्या कर सकता है. वो भी पेट्रोल छिड़ककर. दरअसल, बेरमो के नावाडीह प्रखंड में ऐसा ही कुछ हुआ. 22 साल के ईश्वर तुरी को पेट्रोल डाल कर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. ईश्वर तुरी की अधजली लाश चोटाही गांव के खेत में मिली. हत्या किसने की और इसके पीछे क्या वजह थी?. अभी तक कुछ साफ नहीं हुआ है और न ही किसी की गिरफ्तारी ही अभी तक हुई है. इस सनसनी खेज मर्डर की पुलिस जांच कर रही है और क़त्ल के हरके पहलुओं को खंगाल रही. तहकीकात की जा रही है की आखिर किसने इसे अंजाम दिया और किस कारण से हत्याकांड को अंजाम दिया गया. इस समय इस हत्या से इलाके में काफ़ी सनसनी का माहौल है और हत्यारे को पकड़ने की मांग लोग कर रहें है.

NEWSANP के लिए बेरमो से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *