खू’न से सनी दीपावली की रात, राजधानी के इस इलाके में म’र्डर…

खू’न से सनी दीपावली की रात, राजधानी के इस इलाके में म’र्डर…

राँची(RANCHI): दीपों का त्योहार, रात की रौशनी, गांव के अखाड़े में जुआ का खेल और अचानक धायं… धायं… की आवाज। रजधानी रांची से सटे बेड़ो थाना क्षेत्र के मुडामु गांव में दीपावली की रात खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। देर रात करीब दो बजे गांव के अखाड़े में जुआ खेल रहे करीब 30 साल के सोमा उरांव को एक अज्ञात शख्स ने सटाकर गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता फगुवा उरांव ने बताया कि सोमा अपने दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था। तभी एक अनजान शख्स वहां धमक पड़ा। उसके दोनों हाथों में तमंचा था। वह सीधे सोमा उरांव के पास गया और बिना कुछ बोले गोली चला दी। गोली लगते ही सोमा जमीन पर गिर पड़ा। अफरा-तफरी में बाकी लोग जान बचाकर भाग गए। वारदात को अंजाम देने के बाद कातिल मौके से भाग निकला।

दागी किस्म का युवक था सोमा उरांव, एक साल पहले निकला था जेल से
इधार वादात की फैली खबर के बाद इलाके में खलबली मच गयी। सूचना पुलिस को दी गयी। मिली सूचना पर डीएसपी अशोक कुमार राम, सर्किल इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय और बेड़ो थानेदार सुजीत कुमार उरांव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया गया।

इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया कि मारा गया सोमा उरांव भी दागी किस्म का युवक था। उसका पहले से आफराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी हत्या के एक पुराने मामले में जेल जा चुका था और करीब एक साल पहले ही जेल से निकलकर गांव लौटा था।

घटनास्थल से बरामद खोखा
कातिल की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अब यह जांच रही है कि क्या यह हत्या पुराने किसी विवाद या बदले की भावना में की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीएसपी का कहना है कि कातिल की पहचान जल्द की जाएगी और इस वारदात की हर परत खोली जाएगी।

गांव में दहशत और एक ही चर्चा
मुडामु गांव में अब डर और सन्नाटा पसरा हुआ है। जहां दीपावली की रोशनी थी, वहां अब मातम है। ग्रामीणों ने पुलिस से अपराधी की गिरफ्तारी की मांग की है। इस बीच पुलिस ने गांव और आसपास के इलाकों में सघन गश्त शुरू कर दी है। दीपावली की रोशनी भले बुझ चुकी हो, पर मुडामु गांव के लोग अब भी उस रात की आवाजें भूल नहीं पाए हैं। हर गली में डर, हर घर में चर्चा… “आखिर गोली किसने और क्यों मारी?”

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *