राँची(RANCHI): खिजरी विधायक राजेश कच्छप के लगातार दुसरी बार जीत व नव वर्ष की खुशी में आवासीय परिसर लुपुंग टोली में मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया । हजारों की संख्या में क्षेत्र के नेता कार्यकर्ता व ग्रामीण वनभोज सह मिलन समारोह में शामिल हुए व व्यंजन का लुप्त उठाये..
खिजरी विधायक राजेश कच्छप आगन्तुक लोगों से बारी बारी से मिले लोगों ने विधायक के साथ इस मौके पर सेल्फी लिया फोटो खिचवाया । उपस्थित महिलाएं व पुरुष नृत्य भी किये । कच्छप ने बताया पुरे वर्ष भर जनता से जुडी हुई समस्याओं का समाधान में समय निकल जाता है कभी कभी ऐसा होता कि लोंगो मिल नहीं पाता हुँ मिलन समारोह में खाना पीना मायने नहीं रखता मुख्य तो मिलना जुलना है..
NEWSANP के लिए राँची से अर्जुन कुमार का रिपॉर्ट

