खाली मकान में जुटे थे, इरादा था गड़बड़, फिर…

खाली मकान में जुटे थे, इरादा था गड़बड़, फिर…

झारखंड(JHARKHAND): मिले एक क्लू पर पलामू पुलिस ने एक अर्धनिर्मित खाली मकान में छापामारी कर छह बदमाशों को हथियारों के साथ अरेस्ट किया है। पकड़े गये बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से यहां जुटे थे। इस तरह पुलिस ने एक अनहोनी टाल दी। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को बताया कि उनका बॉस हरि तिवारी है। उसने ही सभी को जुटाया था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार हरि तिवारी को भी अरेस्ट कर लिया गया। वह पलामू के शहर थाना क्षेत्र के बाराटोला गांव का रहनेवाला है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 लोडेड पिस्टल और 10 जिंदा गोलियां एवं अन्य कुछ चीजें मिली।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *