खान के गुर्गों ने आंदोलन खत्म नहीं करने पर दीप नारायण सिंह को गोली मारने की धमकी दी है…

खान के गुर्गों ने आंदोलन खत्म नहीं करने पर दीप नारायण सिंह को गोली मारने की धमकी दी है…

कतरास(KATRAS): झारखंडी रैयत रेल विस्थापित समिति के बेनर तले पुर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रैयतों की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में निचितपुर से गोमो तक रेल चौड़ीकरण का कार्य को बंद कर दिया। विदित हो कि डीएफसीसी द्वारा पुर्व – मध्य रेलवे डिवीजन में रेल चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। निचितपुर से गोमो तक विस्थापित और प्रभावित रैयत इस योजना में काम मांग रहे हैं। परन्तु जो कम्पनी इस कार्य को कर रही है,उस कंपनी में किसी भी विस्थापित और प्रभावित रैयत को काम पर नहीं रखा जा रहा है। पिछले तीन माह से कंपनी के लोग विस्थापित और प्रभावित रैयतों को ठगने का काम कर रही है। आंदोलनकारियों ने कहा कि कंपनी गुंडों के बल पर काम करवाना चाह रही है। जो किसी कीमत पर ग्रामीण रैयत होने नहीं देंगे। अगर कंपनी हमलोगों की मांग को नहीं मानती है तो हम गांव के लोग अपने अधिकार को छिन कर लेंगे। रैयतों की मांग के समर्थन एवं कंपनी का अड़ियल रवैया के विरुद्ध आंदोलन जारी रहेगी..

बताते चलें कि आंदोलन को खत्म करने के लिए आन्दोलन के नेतृत्व करता दीप नारायण सिंह को उनके श्यामहीह मोड़ स्थित आवासीय परिसर में घुस कर फहीम खान एवं कंपनी के गुंडों ने जान मारने की धमकी दी है। इस संबंध में दीप नारायण सिंह ने स्थानीय थाना को लिखित शिकायत दे कर जान – माल की सुरक्षा का गुहार लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में झारखंडी रैयत रेल विस्थापित समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष और यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने कहा कि आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे हैं। परन्तु कंपनी फहिम खान के गुंडों और गोली – बम के बल पर ग्रामीणों के हक अधिकार को छिन्ना चाह रही है। जो किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा..

सिंह ने कहा कि शनिवार लगभग 12:30 बजे दिन को मेरे श्यामहीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स कार्यालय में घुस कर फहीम खान के गुर्गों ने आंदोलन खत्म नहीं करने पर मुझे जान मारने की धमकी दी है। विस्थापित और प्रभावित रैयत अपनी जान देकर भी अपने अधिकार को लेकर रहेंगे। आंदोलन में सहदेव सिंह, इम्तिहान खान,बिनोद सिंह, प्रदीप सिंह, हराधन जी, सिमरजीत सिंह, गफुर अंसारी, सलीम खान,प्रिंस कुमार, आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे..

NEWSANP के लिए कतरास से सत्येन्द्र की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *