खाद्य सुरक्षा अधिकारी राज कुमार के नेतृत्व मे चार सदस्यीय टीम ने झरिया बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों मे किया छापेमारी…

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राज कुमार के नेतृत्व मे चार सदस्यीय टीम ने झरिया बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों मे किया छापेमारी…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी राज कुमार के नेतृत्व मे चार सदस्यीय टीम ने शनिवार को झरिया बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों मे छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टिम द्वारा कई गुटखा दुकानों में छापेमारी कर गुटखा समेत कई खाद्य पदार्थों को जप्त किया। छापेमारी के खबर से पूरे क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। कई अवैध विक्रेता सूचनाउपरांत अपने दुकान व गोदामों मे ताला लगा भाग खड़े हुए।

धनबाद खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दालपट्टी स्थित विनोद गुप्ता ट्रेडिंग, कौशल कुमार , बालाजी ट्रेडर्स , सब्जीपट्टी स्थित बजरंग भंडार, गोलघर स्थित महेश नमकीन समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा मे खाद्य पदार्थों को जप्त कर जांच के लिए अपने साथ ले गए। जप्त किए गए खाद्य पदार्थों मे शिखर,पान बहार, सिंगनेचर, रजनीगंधा समेत अन्य खाद्य पदार्थ को किया।

धनबाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजा कुमार ने बताया कि झारखंड खाद्य सुरक्षा आयोग एवं धनबाद सिविल सर्जन के निर्देश पर झरिया मे जांच अभियान चलाया गया है इस दौरान कई जगहों से सेंपल जप्त गए है जिन्हें जांच पड़ताल के लिए भेजा जाएगा। कई लोगों के पास फूड लाइसेंस भी नहीं था बावजूद यह लोग व्यापार कर रहे थे इन्हें नोटिस के माध्यम से सात दिनों का समय दिया गया है अन्यथा उसके बाद इनकी दुकानों को सिल कर दिया जाएगा। स्वास्थ मंत्री के आदेश पर आगे की कारवाई की जाएगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से सुन्नी शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *