खांटी कांग्रेसी सह समाजसेवी अनिल पांडेय ने बीजेपी प्रत्याशी राज सिन्हा के हुए मुरीद…अनुभव को किया साझा…

खांटी कांग्रेसी सह समाजसेवी अनिल पांडेय ने बीजेपी प्रत्याशी राज सिन्हा के हुए मुरीद…अनुभव को किया साझा…

धनबाद (DHANBAD): हर तबके से प्राप्त विचारों के आलोक में स्पष्ट प्रतीत होता है कि धनबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा काफी मजबूत स्थिति में हैं ।इस बार हमलोग जैसे उम्रदराज लोग अपने – अपने आवासीय क्षेत्र में स्वत:, उनके पक्ष में जनसंपर्क कर रहे हैं। *वे संबंधों में निरंतरता बनाए रखते हैं*।संपूर्ण चुनाव में मैंने उनसे मुलाकात की आवश्यकता महसूस नहीं की मगर, यह रहा कि आज भी आप फोन कीजिए, राज सिन्हा तुरंत बात करते है, यहां तक कि वे जनसंपर्क कर रहे होते हैं या सभा को संबोधित कर रहे होते हैं तब भी..

मैंने अन्य उम्मीदवारों को देखा है कि चुनाव प्रचार के दौरान उनका मोबाइल उनके सचिव के पास होता है। ऐसी क‌ई अनुकरणीय कार्यशैली हैं जो, अन्य सभी उम्मीदवारों की तुलना में उन्हें विशिष्ट बनाती हैं।आज उनका रोड शो शानदार था, उनका विजय जुलूस भी शानदार होगा, ऐसा विश्वास है..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुँवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *