नई दिल्ली(NEW DELHI): रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सितंबर से वंदे भारत स्लीपर सितंबर से आ जाएगी। यह नए तरीके की गाड़ी है। यह रेलवे का स्वरूप बदलने वाली गाड़ियों में शामिल है। उन्होंने साथ ही कहा कि देश की पहली बुलेट ट्रेन सर्विस बहुत जल्द शुरू होगी। इससे मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय 2 घंटे 7 मिनट रह जाएगा। मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन 508 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
वैष्णव रविवार को भावनगर में थे। उन्होंने अयोध्या एक्सप्रेस रीवा-पुणे एक्सप्रेस और जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस को डिजिटल तरीके से हरी झंडी दिखाई। उन्होंने साथ ही कहा कि 8 अमृत भारत गाड़ी नई शुरू हुई है। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। अभी देश में 50 जोड़ी से अधिक वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। लेकिन उनमें केवल चेयरकार की सुविधा उपलब्ध है। यही वजह है कि इन ट्रेनों को शताब्दी के रूट पर चलाया जा रहा है। लेकिन स्लीपर वंदे भारत को राजधानी के रूट पर चलाया जा सकता है।
रेलवे का कायापलट
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार का कार्यकाल में रेलवे का कायापलट हो रहा है। भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार रोजाना 12 किमी से ज्यादा रेलवे ट्रैक बिछाए जा रहे हैं। 34000 किमी से ज्यादा का नया रेलवे ट्रैक बिछाया जा चुका है। 1300 स्टेशनों का रिडेवलपमेंट किया जा रहा है। साथ ही वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत जैसी ट्रेनों को चलाया जा रहा है। अब तक आठ अमृत भारत ट्रेनों को चलाया जा चुका है। इनमें वंदे भारत जैस सुविधाएं हैं लेकिन इनका किराया कम है।
NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

