धनबाद(DHANBAD):आज दिनांक 7 मार्च को क्वालिटी ऑस्ट्रेरीया सेंट्रल एशिया संस्था की तरफ से 54 वा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन धनबाद धैया में किया गया, जो 4 मार्च से लेकर 10 मार्च तक चलेगा, जिसका आज चौथा दिन था, संस्था के अशोक विश्वास ने बताया कि संस्था की तरफ से प्रत्येक साल आयोजन किया जाता है, इसका उद्देश्य है कि कोयला खदान हो, सड़क सुरक्षा हो, किसी भी क्षेत्र में सुरक्षा पहला प्राथमिकता है, तभी हम लोग बढ़िया काम कर सकते हैं, किसी भी संगठित असंगठित क्षेत्र के मजदूर सुरक्षा मे लापरवाही ना करें, हमेशा सुरक्षा किट का व्यवहार करें, जिससे दुर्घटना से बच सके और अपने काम अच्छा तरीका से कर सके.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

