क्रिकेट खेलते समय 13 वर्षीय छात्र की मौत, हृदयगति रुकने से गई जान…

क्रिकेट खेलते समय 13 वर्षीय छात्र की मौत, हृदयगति रुकने से गई जान…

मैनपुरी(UTTAR PRADESH): उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सहारा में रविवार सुबह क्रिकेट खेलते समय 13 वर्षीय बालक अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार बालक की मौत हृदयगति रुकने से हुई।

गांव सहारा निवासी सोमेंद्र सिंह चौहान का पुत्र समर उर्फ विराट चौहान गांव लहरा स्थित अनारा एजुकेशन एकेडमी में कक्षा छह का छात्र था। रविवार को अवकाश होने के कारण वह अन्य बच्चों के साथ गांव के खेल मैदान में घरेलू क्रिकेट मैच खेल रहा था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह बॉलिंग कर रहा था, तभी अचानक मैदान में ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
घटना के बाद परिजन उसे पहले एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखने की सलाह दी, हालांकि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को गांव ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इकलौते पुत्र की मौत से मां सुनीति और सात वर्षीय बहन आराध्या का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय मृतक बालक के पिता सोमेंद्र सिंह निजी कार्य से दिल्ली गए हुए थे। उनके गांव लौटने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *