ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों में केवल 190 रन बनाने वाले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर जमकर भड़ास निकाली गई है। यह भड़ास भारतीय टीम के पूर्व ऑलआउंडर इरफान पठान ने निकाली है..
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से करारी हार के बाद पठान का कहना है कि समय आ गया है जब भारतीय टीम प्रबंधन को कोहली की जगह युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिये। कोहली के खराब प्रदर्शन की आलोचना करते हुये इरफान पठान ने मीडिया से कहा कि सुपरस्टार कल्चर खत्म होना चाहिये, टीम कल्चर की जरूरत है..
आपको प्रदर्शन में सुधार करना होगा। इस कल्चर को बदलना होगा। कोहली के टीम में स्थान पर सवाल खड़ा करते हुये पठान ने कहा कि इस भारतीय बल्लेबाज ने अपनी तकनीकी कमियों को सुधारने के लिये कोई मेहनत नहीं की। वहीं, घरेलू क्रिकेट में शिरकत नहीं की..
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

