धनबाद(DHANBAD): पाथरडीह स्थित कोल वाशरी (मोनेट कंपनी) परिसर में स्व. शिव शंकर उर्फ जादू महतो जी के परिजनों और ग्रामीणों द्वारा शव रखकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन किया गया जिसकी जानकारी मिलने पर झरिया विधायक रागिनी सिंह उक्त स्थल पर पहुंची वहाँ उपस्थित होकर कंपनी के एच.आर., बीसीसीएल के वरीय अधिकारी, अंचल अधिकारी तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों से वार्ता की और स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, और परिजनों को उनका हक दिया जाए साथ ही उन्हें उचित मुआवजा अविलंब प्रदान की जाए।
विधायक सिंह ने कहा कि स्व. जादू महतो जी का संघर्ष अत्यंत पीड़ादायक रहा। अपनी भूमि देने के बाद भी उन्हें न तो नियोजन मिला, न ही मुआवजा। लगातार 13 वर्षों तक अधिकारीगण केवल आश्वासन देते रहे, और न्याय न मिलने की वेदना में अंततः 28 अगस्त को उन्होंने आत्मदाह कर लिया। बी.जी.एच. बोकारो में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अपने अंतिम बयान में उन्होंने मोनेट कंपनी के एच.आर. संजय कुमार, बीसीसीएल के पी.ओ. विपिन कुमार तथा नेता सबुर गोराई को अपनी मृत्यु का जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने कहा कि वो इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ से खड़ी है साथ ही उन्होंने हर संभव सहायता करने को भी आश्वस्त किया।इस दौरान मौके पर अभिषेक पाण्डेय, उमेश यादव, बाबू जैना,पूनम देवी, संजय पासवान, श्रवण गोराई, सौरव मिश्रा, बुलेट दशऔंधी, संजीव हजारी, मुन्ना सिंह, दीपक महतो आदि थे ।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

