कोल इंडिया स्थापना दिवस…

कोल इंडिया स्थापना दिवस…

धनबाद(DHANBAD):कोल इंडिया स्थापना दिवस के मौके पर बीसीसीएल के लोदना एरिया द्वारा 1984 से अनुदानित और संचालित नॉर्थ तिसरा मिडिल स्कूल को विस्थापन के तहत कर्माताड़ टाउनशिप में नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित किया गया। आज से इस नए भवन में विधिवत रूप से पढ़ाई की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर बीसीसीएल के कार्मिक निदेशक (मानव संसाधन) श्री मुरलीकृष्ण रमैया अपने सहयोगियों के साथ विद्यालय पहुंचे और सभी कक्षाओं में उपस्थित छात्र-छात्राओं से मिले। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अनुशासन, दूरदृष्टि और पक्के इरादे से आगे बढ़ने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने प्रधानाध्यापक को विद्यालय के संचालन हेतु सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में जीएम (एच/आर/सीएसआर) कुमार मनोज, लोदना एरिया के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रशासनिक) अर्पणा घोष, एचओडी (आईआर) सुरेंद्र भूषण, एचओडी (कल्याण/मानव संसाधन) किरण रानी नायक, एपीएम (मानव संसाधन) डी.के. सिंह, एचआर ओमप्रकाश सिंह, परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप, कल्याण विभाग से राणा प्रताप सिंह व श्रीभट सिंह, कोयला भवन कल्याण सलाहकार समिति सदस्य सह विद्यालय अध्यक्ष संजीत सिंह, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार श्रीवास्तव, सहायक प्रधानाध्यापक दुर्गेश सहाय, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में पुराने तथा नए छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को मिठाई भी वितरित की गई।

NEWSANP के लिए अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *