CIL चेयरमैन से MP ढुल्लू महतो ने कोयलांचल की ज्वलंत समस्याओं को लेकर की वार्ता…

CIL चेयरमैन से MP ढुल्लू महतो ने कोयलांचल की ज्वलंत समस्याओं को लेकर की वार्ता…

धनबाद(DHANBAD):कोयलांचल की ज्वलंत समस्याओं को लेकर धनबाद के सांसद Dhullu Mahto ने बुधवार को कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन पी एम प्रसाद से कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय में मुलाकात की। इस दौरान कोयलांचल से जुड़ी कई अहम मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

बैठक में सांसद ने विशेष रूप से विस्थापन, रोजगार, प्रदूषण, स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा जैसे विषयों को प्राथमिकता दी। उन्होंने बीसीसीएल से प्रभावित परिवारों के लिए स्थायी पुनर्वास और उनके आश्रितों को रोजगार देने की मांग उठाई।

प्रदूषण के मुद्दे पर उन्होंने कोल परियोजनाओं से हो रहे पर्यावरणीय नुकसान की ओर चेयरमैन का ध्यान आकृष्ट कराया और सुधारात्मक उपायों की मांग की। साथ ही उन्होंने धनबाद के सेंट्रल हॉस्पिटल को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में तब्दील करने, मेडिकल अनफिट कर्मचारियों के लिए उचित समाधान और सुविधाओं की भी आवश्यकता पर बल दिया।

शिक्षा के क्षेत्र में सांसद ने नए शिक्षण संस्थानों की स्थापना की मांग की,साथ ही DAV स्कूलों की संख्या बढ़ाने जिससे स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा का लाभ मिल सके कोयलांचल के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकें । इसके अलावा, उन्होंने आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत मजदूरों को समान वेतन और सुविधाएं देने, तथा मजदूरों के आवासीय परिसरों में साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।

बैठक के बाद सांसद ने कहा, “यह सिर्फ एक शुरुआत है। हम कोयलांचल की जनता के हक और अधिकार के लिए हर स्तर पर लड़ाई जारी रखेंगे।”
वार्ता के बाद चेयरमैन पीएम प्रसाद ने सकारात्मक पहल करने का भरोसा जताया।

NEWSANP के लिए धनबाद से गोविंद की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *