दक्षिणेश्वर से एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे स्कूटर पर सवार एक दमपति और उनकी बेटी…
कोलकाता(KOLKATA): पश्चिम बंगाल कोलकाता के बेलघरिया एक्सप्रेसवे पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया है, जिस हादसे मे स्कूटर पर सवार एक दमपति अपनी बेटी के साथ दक्षिणेश्वर से एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे तभी तेज रफ़्तार से आ रही एक लॉरी ने उनको पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिस टक्कर मे स्कूटर पर सवार पति पत्नी सहित उनकी एक बेटी लॉरी के चक्के से बुरी तरह पीस गए जिसके बाद उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई, घटना की खबर सुन मौके पर पहुँची एयरपोर्ट थाना ने एक ही परिवार के तीनो सदस्यों के शवों को अपने कब्जे मे लेकर पॉस्मार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया साथ ही सड़क पर लगी सिसिटीवी फुटेज के माध्यम से लॉरी की तलाश की जा रही है और मामले की जाँच.
NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

