कोर्ट मोड़ पानी टंकी के वाल्व की हुई मरम्मत..पानी का लीकेज हुआ बंद…

कोर्ट मोड़ पानी टंकी के वाल्व की हुई मरम्मत..पानी का लीकेज हुआ बंद…

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर कोर्ट मोड़ के पास पानी टंकी से हो रहे लीकेज को बंद कर दिया गया है।

दरअसल, जब उपायुक्त को जानकारी मिली कि उक्त पानी टंकी से पानी लीकेज हो रहा है तब उन्होंने पीएचईडी 1 के कार्यपालक अभियंता को शीघ्र लीकेज बंद करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त लीकेज को बंद कर दिया गया।

इस संबंध में पीएचईडी 1 के कार्यपालक अभियंता श्री रंजीत कुमार ने बताया कि पानी टंकी का वाल्व स्लिप हो गया था। जिसके कारण पानी का लीकेज हो रहा था। वाल्व की मरम्मत कर दी गई है। अब लीकेज बंद हो गया है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *